सूचकांक (Index) जारीकर्ता (Issued By) याद करने की ट्रिक
सूचकांक (Index) जारीकर्ता (Issued By) याद करने की ट्रिक -
1- वैश्विक आतंकवाद / शांति सूचकांक - इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस
Tricks - जिसकी इकोनॉमी (आर्थिक स्थिति) ठीक नहीं होती, वहाँ शांति भंग होती है और आतंकवाद पनपता है।
2- विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक - रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स
Tricks - प्रेस के रिपोर्टर्स के लिए कोई बॉर्डर (सीमा) नहीं होती, वे कहीं भी जा सकते हैं।
3- मानव पूंजी सूचकांक / व्यापार सुगमता सूचकांक - वर्ल्ड बैंक (World Bank)
Tricks - अधिक पूंजी होने पर या आसानी से व्यापार करने के लिए लोग वर्ल्ड बैंक का रुख करते हैं।
4- अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक - US चैंबर ऑफ कॉमर्स
Tricks - जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बौद्धिक (बुद्धिमान) होते हैं, वे US जाकर अपना चैंबर बनाते हैं।
5- जलवायु परिवर्तन सूचकांक - जर्मन वॉच एंड क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क
Tricks- जलवायु को Watch (देखते) रहो और जैसे ही बदलें, तुरंत Action लो। [05:04]
6- विश्व प्रतियोगी सूचकांक - इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट डेवलपमेंट
Tricks- विश्व में कॉम्पिटिशन के लिए अपना मैनेजमेंट डेवलप करना होगा। [06:05]
7- वैश्विक प्रतियोगी / ऊर्जा संक्रमण सूचकांक - वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF)
Tricks - ग्लोबल लेवल पर कॉम्पिटिशन और ऊर्जा बनाए रखने के लिए इकोनॉमी का मजबूत होना जरूरी है।
8- मानव विकास सूचकांक (HDI) - UNDP
Tricks- मानव के डेवलपमेंट के लिए यूनाइटेड नेशन प्रोग्राम चलाता है।
9- विश्व प्रसन्नता सूचकांक - UN सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशन
Tricks - नेटवर्क लोगों को प्रसन्न रखने के लिए UN समस्याओं का सॉल्यूशन और नेटवर्क देता है।
10- हेनले पासपोर्ट इंडेक्स - हेनले एंड पार्टनर्स नाम में ही 'हेनले' है, इसलिए याद रखना आसान है।
11- वैश्विक भूख सूचकांक (Hunger Index) - इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट
Tricks- भूख मिटाने के लिए फूड (भोजन) पॉलिसी की जरूरत होती है।
12- वैश्विक नवाचार (Innovation) सूचकांक - विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO)
Tricks- नए-नए इनोवेशन वही करता है जो बौद्धिक रूप से धनी हो।
13- भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक - ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल
Tricks- भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए ट्रांसपेरेंसी (पारदर्शिता) जरूरी है।
14- पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक - यूनाइटेड नेशन (UN)
Tricks- पर्यावरण की सुरक्षा की जिम्मेदारी वैश्विक स्तर पर UN की है।